Wednesday, October, 28,2026

देशभर की बिजली कंपनियां करेंगी महामंथन, जुटेंगे 500 से ज्यादा विशेषज्ञ

जयपुर: देशभर की बिजली वितरण कंपनियों के सामने आ रही चुनौतियों, तकनीकी नवाचारों और विद्युत व्यवस्था में सुधारों पर मंधन के लिए जयपुर में मंगलवार से दो दिवसीय 10वीं राष्ट्रीय डिस्ट्रिब्यूशन यूटिलिटी मीट-2026 शुरू होगी। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रही इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के 500 से अधिक प्रतिनिधि और ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे। 27 और 28 अक्टूबर को होटल ललित में होने वाले आयोजन में सात सत्रों के जरिए बिजली वितरण तंत्र को अधिक सक्षम, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। दो दिन में डिस्कॉम्स के वित्तीय सुदृढ़ीकरण, डिजिटाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्मार्ट मीटर के डेटा विश्लेषण, ग्रिड आधुनिकीकरण और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। डेटा सेंटरों और इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग से बढ़ती बिजली मांग के प्रबंधन, ऊर्जा भंडारण, नवीकरणीय ऊर्जा तथा कार्बन उत्सर्जन कम करने की चुनौतियों पर भी विशेषज्ञ विचार रखेंगे। पहले दिन उद्घाटन के बाद तीन सत्र होंगे। सम्मेलन को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, कैलिफोर्निया एनर्जी कमीशन के वाइस चेयरपर्सन सिवा गंडा, ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के महानिदेशक आलोक कुमार, गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक शालिनी अग्रवाल, पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक आरके त्यागी, राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन राजेश शर्मा और नोएडा पावर के एमडी एवं सीईओ प्रेम कुमार संबोधित करेंगे। ऊर्जा विभाग की शासन सचिव आरती डोगरा और इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम के अध्यक्ष रेजी कुमार पिल्लई स्वागत उद्बोधन देंगे।

ऊर्जा मंत्री और मुख्य सचिव करेंगे उद्घाटन

कॉन्फ्रेंस का उ‌द्घाटन मंगलवार सुबह 10 बजे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास करेंगे। इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम और राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन की थीम 'सहयोगी विकास के लिए विद्युत वितरण निगमों का एकीकरण' रखी गई है। जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम आयोजनकर्ता हैं, जबकि टाटा पावर, चंडीगढ़ पावर, नोएडा पावर, बीएसईएस राजधानी पावर और बीएसईएस यमुना पावर सह-आयोजक के रूप में भाग लेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery