Monday, March, 16,2026

साइबर अपराध की नहीं कोई सरहद: सीजेआई

जयपुर: जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन का आगाज हुआ। उद्घाटन सत्र में देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर क्राइम की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती, यह एक वैश्विक चुनौती बन चुका है। सीजेआई ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि हर दूसरे दिन मेरे नाम से नाइजीरिया में नई वेबसाइट तैयार कर दी जाती है। एक साइट से मेरी बहन और बेटी को भी संदेश भेजे गए।

स्क्रीन के पीछे छिपे अपराधियों पर वार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में विशेष साइबर कोर्ट स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल अपराधों की त्वरित सुनवाई और प्रभावी दंड सुनिश्चित करने के लिए यह अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, कोई अपराध जमीन पर करे या स्क्रीन के पीछे छिपकर, उसे सजा जरूर मिलेगी।।

साइबर फ्रॉड तीसरी 'आर्थिक ताकत' के बराबर

सम्मेलन का आयोजन राजस्थान स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (रालसा) द्वारा किया जा रहा है। रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी ने कहा कि साइबर फ्रॉड अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बराबर हो चुका है। पिछले पांच वर्षों में देशभर में 65 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए हैं और हजारों करोड़ रुपए की ठगी सामने आई है। उद्घाटन सत्र में 'उमंग 2.0' प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायाधीश, साइबर कानून विशेषज्ञ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भाग ले रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery