Wednesday, July, 15,2026

युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र एचपीवी वैक्सीन की होगी लॉन्चिंग

अजमेर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात देंगे। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग भी होगी और बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि तैयारियां समय पर पूरी करें और आपसी समन्वय से काम करें ताकि कार्यक्रम सफल हो। सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, बिजली आपूर्ति, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुचारू रहे और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कैबिनेट की बैठक आज

वहीं, भजनलाल कैबिनेट की बैठक बुधवार को दोपहर 1 बजे होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। विभिन्न विभागों के उद्घाटन और शिलान्यास से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रमों का ब्योरा लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने विभागों को अपने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा है। बैठक में ऊर्जा संयंत्रों को भूमि आवंटन, सेवा नियमों में संशोधन, उद्योगों को रियायतें और पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव लड़ने के लिए दो संतान की बाध्यता जैसे मुद्दों पर भी विचार हो सकता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery