Thursday, August, 14,2025

अब एलईडी पर देख सकेंगे बाघिन 'रानी' और उसके पांच शावक

जयपुर: वन विभाग ने एक नई पहल करते हुए जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघिन 'रानी' और उसके पांच शावकों की गतिविधियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाना शुरू किया है। यह तकनीकी नवाचार प्रदेश में पहली बार हुआ है, जिससे अब पर्यटक बिना किसी व्यवधान के इन वन्यजीवों को नजदीक से देख सकेंगे। यह पहल मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जयपुर, टी. मोहन राज के निर्देशन में पर्यटकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इस तकनीक की मदद से पर्यटक अब बाघिन रानी और उसके पांचों शावकों की गतिविधियों को बिल्कुल करीब से देख सकेंगे, जिससे उन्हें जंगल के वास्तविक जीवन का अद्भुत अनुभव मिलेगा। इस व्यवस्था को सफल बनाने और सुचारू संचालन के लिए उपवन संरक्षक वन्यजीव विजयपाल सिंह, सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिकेरा और रेंजर शुभम शर्मा लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery