Thursday, January, 29,2026

अब नाहरगढ़ में नहीं सुनाई देगी बाघिन रंभा की दहाड़

जयपुर: राजस्थान की सबसे उम्रदराज और लोकप्रिय बाघिन रंभा का सोमवार सुबह नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में निधन हो गया। 21 वर्ष से अधिक उम्र की बाघिन रंभा ने पार्क में अंतिम सांस ली। उसके निधन से न केवल नाहरगढ़ जैविक उद्यान, बल्कि पूरे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने वाली रंभा कर्मचारियों और पर्यटकों की चहेती बाघिन थी। वन विभाग के के अनुसार, बाघिन रंभा की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर की देखरेख में पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

वन विभाग और पर्यटकों की चहेती

वन विभाग के अनुसार, जंगल में बाघों की औसत उम्र 13-14 वर्ष और कैद में करीब 17 वर्ष मानी जाती है। ऐसे में रंभा का 21 वर्ष से अधिक जीवित रहना वन्यजीव प्रबंधन और पशु चिकित्सा देखभाल की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि रंभा नाहरगढ़ की 'कैट फैमिली' की सबसे उम्रदराज सदस्य थी और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रही।

विशेष आहार और देखभाल

उम्रदराज होने के कारण रंभा को विशेष आहार दिया जा रहा था। उसे बोनलेस मीट, चिकन सूप, विटामिन और मिनरल्स दिए जाते थे। हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए नियमित दवाइयां भी दी जाती थीं। इसके बावजूद वह एरिया में घूमती और दहाड़ती नजर आती थी। उम्र के असर के बावजूद उसकी दहाड़ में कोई कमी नहीं थी।

नाहरगढ़ में बीता जीवन

बाधिन रंभा का जन्म 28 अगस्त, 2004 को जयपुर के रामनिवास बाग स्थित चिड़ियाघर में हुआ था। वर्ष 2016 में उसे जयपुर चिड़ियाघर से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थानांतरित किया गया। यहीं उसने अपना अधिकांश जीवन बिताया और पार्क की पहचान बन गई। रंभा की एक बहन 'महक' कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में है, जो कैद में रखी गई सबसे उम्रदराज बाधिनों में शामिल है।

14 साल की उम्र में बनी थी मां

रंभा का जीवन केवल उम्र के लिहाज से ही नहीं, बल्कि प्रजनन के लिहाज से भी खास रहा। वर्ष 2018 में 14 साल की उम्र में उसने तीन शावकों को जन्म देकर वन विभाग को बड़ी सफलता दिलाई थी। यह नाहरगढ़ में कई वर्षों बाद टाइगर ब्रीडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि थी। हालांकि इससे पहले भी उसने मृत शावकों को जन्म दिया था, लेकिन वन विभाग की लगातार कोशिशों के बाद यह सफलता मिली। उस समय शावकों की सुरक्षा और देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे और पशु चिकित्सकों की टीम 24 घंटे निगरानी में जुटी रही थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery