Friday, June, 27,2025

सड़कों पर उतरे मुस्लिम संगठन... किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर: देश में जहां सुप्रीम कोर्ट वक्फ कानून में हुए नए संशोधन की सुनवाई कर रहा है, वहीं मुस्लिम संगठनों ने इसे धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों पर हमला करार देते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन के जरिए संगठनों ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है और एक विशेष समुदाय को निशाना बनाता है।

अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

मुस्लिम तेली महापंचायत के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने इस कानून को मुसलमानों की संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि आज का यह प्रदर्शन सांकेतिक है, लेकिन यदि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुसलमानों को परेशान कर रही है। संविधान और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन किसी भी स्तर तक जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की असली परीक्षा बताया और सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।

न्यायपालिका को किया जा रहा है कमजोरः बुधवाली

राजस्थान वक्फ बोर्ड के
अध्यक्ष खानुखान बुधवाली ने कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं, फिर केवल एक धर्म के कानूनों में ही छेड़छाड़ क्यों की जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के माध्यम से भ्रष्ट तंत्र को वक्फ संपत्तियों का मालिक बनाकर न्यायपालिका को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब किसी मंदिर ट्रस्ट में मुसलमान को नहीं लिया जा सकता तो मुस्लिम वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम की नियुक्ति कैसे उचित है? उनका आरोप था कि केंद्र सरकार का उद्देश्य एक धर्म विशेष को निशाना बनाना है। समाजसेवी मैमुना नरगिस ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल में कई ऐसे प्रावधान हैं, जिन्हें किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से इस बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery