Wednesday, November, 26,2025

सद्भावना भारत का स्वभाव, स्वार्थ से नहीं हो सकता सबका भलाः मोहन भागवत

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने कहा कि सद्भावना भारत का मूल स्वभाव है। केवल नियम और तर्क से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। इसके लिए सद्भावना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ पर आधारित दुनिया दो हजार वर्षों से सुख की खोज में असफल रही है, क्योंकि स्वार्थ स्वभावतः परस्पर विरोधी होता है और उसका लाभकेवल ताकतवर ही ले पाते हैं।

डॉ. भागवत शुक्रवार को जयपुर के मालवीय नगर स्थित पाथेय कण संस्थान के नारद सभागार में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के प्रबोधन पर जोर देते हुए कहा कि कुछ शक्तियां भारत की प्रगति को रोकना चाहती हैं।

SMS स्टेडियम में व्याख्यान आज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत शनिवार शाम 5:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में दीनदयाल स्मृति व्याख्यान-2025 को संबोधित करेंगे। एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वे 'वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं एकात्म मानव दर्शन' विषय पर व्याख्यान देंगे। मीडिया प्रभारी सूरज सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय चिंतक डॉ. महेश शर्मा विषय प्रस्तावना रखेंगे। कार्यक्रम में प्रबुद्धजन तथा आमजन शामिल होंगे। प्रवेश निशुल्क रहेगा और स्टेडियम परिसर में मुफ्त पार्किंग उपलब्ध होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery