Thursday, June, 26,2025

आतंकवादियों को मारकर नए भारत की शक्ति दिखाई: CM

जयपुर: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान के तहत मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि बीते 11 साल परिवर्तन, प्रगति और गौरव के रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के बाद सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में 150 से अधिक आतंकियों को मार गिराया, जो नए भारत की शक्ति का प्रतीक है।

सीएम ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर पहुंची है और केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, महाकाल प्रोजेक्ट जैसे कार्य देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संयोजक जितेंद्र गोठवाल सहित कई नेता उपस्थित रहे।

महिलाओं को आत्मनिर्भर, युवाओं को रोजगारपरक बनायाः भजनलाल

सीएम ने बताया कि 2014 से अब तक राजस्थान को केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के तहत 2 लाख 11 हजार करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य के 4.5 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। दो एक्सप्रेसवे और भारतमाला परियोजना से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। लखपति दीदी योजना से 9 लाख 6 हजार महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। इसके अलावा 23 लाख लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान, 87 लाख ग्रामीण घरों में शौचालय, और आयुष्मान भारत योजना से 1 करोड़ 16 लाख मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है।

हाईवे निर्माण की गति 34 किमी प्रतिदिन तक पहुंची

सीएम ने कहा कि देश में हाईवे निर्माण की गति 34 किमी प्रतिदिन तक पहुंच गई है, और मेट्रो नेटवर्क 248 किमी से बढ़कर 1013 किमी हो गया है। आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 26 हो गई है, और मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2045 तक पहुंच चुकी है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने समावेशी विकास पर जोर दिया, जिसके तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 12 करोड़ शौचालय और 4 करोड़ 20 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery