Wednesday, December, 17,2025

मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान

जयपुर: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' किए जाने की कवायद पर विपक्ष ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सरकार की ओछी मानसिकता और घोर अपमान करार दिया। गहलोत ने कहा कि एनडीए सरकार पहले गांधीजी के नाम को लेकर शिगूफा छोड़ती है और फजीहत होने के बाद अब 'VB-G RAM G जैसा नया नाम थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार योजनाओं के नाम बदलने की यह बेचैनी भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के अपराधबोध को दर्शाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का सम्मान आज भी वैश्विक स्तर पर कायम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery