Monday, June, 08,2026

गौ संरक्षण, गौ सेवा और सांस्कृतिक विरासत को बढाने वाली हस्तियों को किया सम्मानित

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शनिवार को लारिया रिसोर्ट में 'मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान 2026' का आयोजन किया गया। समारोह में गौ संरक्षण, गौ सेवा और सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संतों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, मंत्री केके विश्नोई, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जोधपुर विधायक अतुल भंसाली, जोधपुर कलेक्टर आलोक रंजन, बीएसएफ के डीआईजी राजपाल सिंह, पूर्व न्यायाधीश गोपाल व्यास, रितु आईवीएफ के निदेशक डॉ. ज्योति बंसल, समाजसेवी मुकुल चौधरी, अचलानंद गिरी महाराज, गोविंद राम शास्त्री और मदन रामजी महाराज सहित कई विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान' केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि भारत की वैदिक परंपरा, सनातन मूल्यों और समाज में गौ संरक्षण के स्थायी महत्व का उत्सव है। कार्यक्रम का समापन मारवाड़ क्षेत्र को विभिन्न विभूतियों के सम्मान के साथ हुआ। सच बेधड़क अपने पाठकों के लिए लेकर आया है इस भव्य आयोजन की कुछ और झलकियां।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery