Tuesday, February, 10,2026

'घूसखोर पंडत' के निर्माता के खिलाफ परिवाद

जयपुर: अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के नाम को लेकर ब्राह्मण समाज और धरोहर बचाओ समिति ने कड़ा विरोध जताया है। जयपुर के कोतवाली थाने में फिल्म निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है। आरोप है है कि फिल्म का नाम एक विशेष समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। धरोहर बचाओ समिति के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि 'पंडित' एक सम्मानजनक उपाधि है, जो ब्राह्मण समाज की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी है। है। इसे 'घूसखोर' जैसे नकारात्मक शब्द के साथ जोड़ना पूरे समाज को बदनाम करने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि रचनात्मक स्वतंत्रता की आड़ में समाज विशेष को भ्रष्ट और नकारात्मक रूप में चित्रित करना गलत है। कोतवाली थाने में दिए परिवाद में धार्मिक भावनाओं को आहत करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, समाज का अपमान करने और जानबूझकर विवादास्पद नाम रखने के आरोप लगाए गए हैं। भरत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में परिवाद दर्ज कर लिया है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की संभावना है। वहीं, सोशल मीडिया पर सक्रिय इनफ्लुएंसर रिद्धिमा शर्मा ने भी फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि फिल्म का नाम तुरंत बदला जाए और निर्माता व अभिनेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। रिद्धिमा का कहना है कि किसी भी समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। ऐसी सामग्री समाज में नकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है।

परिवाद में कई अभिनेताओं के नाम शामिल

कोतवाली थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि इस मामले में परिवाद प्राप्त हुआ है। परिवाद में निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी के अलावा नुसरत भरूचा, श्रद्धा दास, दिव्या दत्ता, अक्षय ओबरॉय, किकू शारदा, प्रियंका बजाज और साकिब सलीम जैसे कलाकारों तथा लेखक रितेश शाह का भी नाम लिया गया है। गौतम ने बताया कि यूपी में इसी मामले पर पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जयपुर पुलिस अब परिवाद की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery