Tuesday, April, 29,2025

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में सुना गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी और 140 करोड़ देशवासी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान के जितेंद्र सिंह राणावत की लीची की सफल खेती की सराहना की। मोदी ने सेब और केसर की नई जगहों पर खेती की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। उन्होंने वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि देते हुए इसरो की उपलब्धियों की प्रशंसा की। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, घनश्याम तिवाड़ी, कैलाश चौधरी, अशोक परनामी, विधायक कालीचरण सराफ, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राठौड़ ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने पहलगाम आतंकी हमले के दिवंगतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है। अंत में राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग चाय पर चर्चा करते हुए जनसेवा एवं विकास कार्यों पर संवाद किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery