Monday, April, 06,2026

बांसवाड़ा में 'सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स' को मिलेगा नया स्वरूप

जयपुर: वागड़ अंचल में सिंचाई और बिजली उत्पादन में अहम योगदान देने वाला माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगा। बांध भराव क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक धरोहर 'हंड्रेड आइलैंड्स' और आसपास की भूमि पर सुनियोजित पर्यटन विकास को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो माही बांध क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करेगी। यह योजना नियंत्रित और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार सृजन में भी मदद करेगी।

समिति का किया गठन

समिति के अध्यक्ष उदयपुर संभागीय आयुक्त होंगे। इसके सदस्य बांसवाड़ा जिला कलेक्टर, जल संसाधन विभाग बांसवाड़ा के मुख्य अभियंता, उपवन संरक्षक बांसवाड़ा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी वृत्त बांसवाड़ा के अधीक्षण अभियंता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांसवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक नगर नियोजक बांसवाड़ा और पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक होंगे। निर्माण वृत्त माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है और जल संसाधन विभाग समिति का प्रशासनिक विभाग होगा। समिति माही बांध के जल भराव क्षेत्र, आइलैंड्स और आसपास की राजकीय एवं निजी भूमि के भूमि उपयोग निर्धारण, डिमार्केशन, लीज/आवंटन, वाटर स्पोर्ट्स एवं पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए नियम और दिशा-निर्देश तैयार करेगी। साथ ही, जल के सदुपयोग और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा।

वाटर एक्टिविटीज पर फोकस

माही बैंक वाटर में फैले टापू, चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र में पहले ही पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। 'सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स' के रूप में पहचाने जाने वाले इस इलाके में वाटर एक्टिविटीज, नेचर-बेस्ड टूरिज्म, व्यू-पॉइंट और अन्य आकर्षण विकसित किए जाएंगे। राज्य सरकार के इस सुनियोजित प्रयास से माही बांथ क्षेत्र न केवल राजस्थान बल्कि देश के प्रमुख इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery