Friday, June, 27,2025

महेश जोशी की जमानत पर सुनवाई नहीं हुई पूरी

जयपुर: जल जीवन मिशन में कथित फर्जीवाड़े के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका पर आर्थिक अपराध मामलों की विशेष अदालत में बुधवार को भी सुनवाई अधूरी रही। अदालत ने अब अगली सुनवाई की तारीख 31 मई 2025 तय की है। सुनवाई के दौरान महेश जोशी के वकील ने दलील दी कि सरकार बदलने के बाद उनके मुवक्किल को राजनीतिक द्वेष के चलते फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि एसीबी की मूल एफआईआर और चार्जशीट में महेश जोशी का कोई नाम नहीं है। बचाव पक्ष ने कहा कि ईडी की प्राथमिकी जुलाई 2023 में उनके बेटे की कंपनी द्वारा लिए गए 50 लाख रुपए के लोन पर आधारित है, जो कुछ महीनों में चुका दिया गया था। वकील ने यह भी कहा कि महेश जोशी ने ईडी के समन का विधिवत जवाब दिया और जांच में पूरा सहयोग किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery