Saturday, April, 26,2025

महेश जोशी ने ठेकेदारों से निविदा राशि की 2-3% रिश्वत वसूली

जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी 4 दिन के लिए ईडी की हिरासत में है। ईडी के जयपुर कार्यालय में महेश जोशी से पूछताछ की जा रही है। जेजेएम घोटाले में ईडी की जांच में सामने आया है कि महेश जोशी मंत्री रहते हुए ठेकेदारों से निविदा राशि का 2-3% रिश्वत के रूप में वसूल रहे थे। जोशी अपने करीबी सहयोगी संजय बड़ाया के साथ मिलीभगत करके जेजेएम कार्यों से संबंधित निविदाएं देने और विभिन्न अनियमितताओं को छिपाने के लिए रिश्वत लेते थे। साथ ही, मेसर्स श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी के मालिक पदमचंद जैन और मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी के मालिक महेश मित्तल और अन्य ठेकेदारों पर महेश जोशी का वरदहस्त था। ठेकेदार निविदाएं प्राप्त करने, बिल स्वीकृत करने और ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों में अनियमितताओं को कवर करने के लिए कई अधिकारियों को भी रिश्वत की राशि देते थे। ईडी ने इस मामले में अब तक 70 से अधिक परिसरों की तलाशी ली है, जिसमें घोटाले से संबंधित कई दस्तावेज, सामग्री और सबूत मिले हैं, जिनमें कीमती सामान भी शामिल है। ईडी में अभी तीन दिन तक जोशी से और पूछताछ होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery