Saturday, April, 19,2025

शोभायात्रा में स्वर्ण रथ पर विराजमान होंगे श्रीजी

जयपुर: पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश देने वाले जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक गुरुवार को भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सुबह 6 बजे मंदिरों में भगवान महावीर का अभिषेक, शांति धारा और अष्ट द्रव्यों से पूजा की जाएगी। भगवान महावीर का जन्म कल्याणक श्लोक जनम चैत सित तेरस के दिन का उच्चारण करते हुए अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस मौके पर शहर के दिगंबर श्वेतांबर जैन मंदिरों से प्रभातफेरी और अहिंसा वाहन रैली निकाली जाएगी। सुबह 7 बजे मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन रामलीला मैदान में धर्मसभा के साथ होगा। शोभायात्रा मार्ग में 108 स्वागत द्वार बनाए गए हैं। शोभायात्रा में 24 से अधिक ज्ञान वर्धक तथा संदेशात्मक झांकियां रथों पर चलेंगी। इनमें भगवान महावीर के जीवन चरित्र के साथ, माता के 16 स्वप्न, जीवदया, सात्विक जीवन, शाकाहार, आचार्य विद्यासागर, रक्तदान महादान और प्रेरण प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। भगवान स्वर्ण जड़ित रथ में विराजमान होकर शोभायात्रा में भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चलेंगे।

एक साथ होगी दीप महाअर्चना

जन्म कल्याणक महोत्सव पर गुरुवार को पूरे भारत के जैन मंदिरों में पहली बार एक साथ दीप महाअर्चना और वर्धमान स्तोत्र अनुष्ठान होंगे। जयपुर में यह ऐतिहासिक आयोजन महावीर मंदिर काला डेरा गोपाल जी का रास्ता में होगा। मंदिर परिसर में स्थापित 64 दिगंबर जैन मंदिरों में एक साथ 64 रिद्धि मंत्रों का उच्चारण करते हुए शाम को 7:30 बजे सामूहिक अनुष्ठान किया जाएगा।

प्रभात फेरियों में उमड़ा जनसैलाब

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार सुबह शहर की विभिन्न कालोनियों से प्रभात फेरियां निकाली गई। मानसरोवर के एसएफएस आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से वरुण पथ महावीर दिगंबर जैन मंदिर तक विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली के समापन पर धर्मसभा हुई। इसमें 1008 दीपकों से भगवान महावीर की महाआरती की गई। महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राजस्थान जैन सभा की ओर से अहिंसा सर्किल पर दीपोत्सव, महाआरती एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery