Saturday, April, 19,2025

दशहरा मैदान में 151 कुंडीय महायज्ञ कल गोरक्षा महायज्ञ के लिए निकाली वाहन रैली

जयपुर: महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित गोरक्षा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई। दशहरा मैदान से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों नै हिस्सा लिया। समाजसेवी रवि नैय्यर ने ओम पताका दिखाकर रैली को रवाना किया।

यह रैली दशहरा मैदान से शुरू होकर परनामी मंदिर, पंचवटी, जवाहर नगर, जनता कॉलोनी होते हुए पुनः दशहरा मैदान पहुंची। आयोजकों ने बताया कि वाहन रैली के माध्यम से गली-मोहल्लों तक गोरक्षा महायज्ञ का निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। गौरतलब है कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में 9 मार्च को दशहरा मैदान में 151 कुंडीय महायज्ञ होगा।

चारों वेदों के नाम पर बनेंगी वेदियां

महायज्ञ संयोजक डॉ. मोक्षराज ने बताया कि इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए यज्ञ वेदियों के नाम ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के आधार पर रखे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, महायज्ञ स्थल पर बनाए गए छह प्रवेश द्वारों का नाम शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद और ज्योतिष के आधार पर रखा जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए 1200 यजमान मिलकर '150' की आकृति में बैठकर आहुति देंगे, जिससे आर्यसमाज की 150वीं वर्षगांठ को एक यादगार दृश्य में परिवर्तित किया जाएगा। इस विहंगम दृश्य का प्रसारण दुनिया के कई देशों में किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery