Monday, March, 16,2026

अचरोल में बनेगा महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय

जयपुर: विधानसभा में मंगलवार को बहस के बाद महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2026 को पारित कर दिया गया। इसके साथ ही प्रदेश में खेल शिक्षा और वैज्ञानिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में नए खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय जयपुर के अचरोल क्षेत्र में स्थापित होगा, जहां जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने करीब 1.9 लाख वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन प्रदेश के विभिन्न संभागों में स्पोर्ट्स कॉलेज खोले जाएंगे, जिन्हें इस विश्वविद्यालय से संबद्धता दी जाएगी। निजी संस्थानों को भी संबद्धता दी जा सकेगी। विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए डिग्री और डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे।

राठौड़ ने कहा कि यह संस्थान खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेस एनालिटिक्स और अनुसंधान पर विशेष ध्यान देगा। आधुनिक खेल अवसंरचना और वैज्ञानिक प्रशिक्षण की मदद से प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा जुलाई 2024 के बजट में की गई थी। यह संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा।

डोटासरा, दिलावर की जोड़ी 'स्पोर्ट्स साइकोलॉजी' का उदाहरण

विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यवर्धन राठौड़ ने मजाकिया अंदाज में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की नोकझोंक पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों की जोड़ी 'स्पोर्ट्स साइकोलॉजी' का अच्छा उदाहरण हो सकती है। इस पर सदन में ठहाके लगे और स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मजाक में कहा कि दोनों को साथ में भोजन करा दीजिए।

आमागढ़ किले तक रास्ता बनाने के मुद्दे पर नोकझोंक

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आमागढ़ किले तक रास्ता बनाने के मुद्दे पर सदन में नोकझोंक हो गई। उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के सवाल के जवाब में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि सरकार आमागढ़ क्षेत्र के संरक्षण और विकास के लिए काम करेगी। इस दौरान आरएसएस के भगवा ध्वज को लेकर टिप्पणी होने पर सत्ता और विपक्ष के बीच हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ती देख स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदस्यों को संयम बरतने की नसीहत दी और कहा कि प्रश्नकाल को विवाद का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। विधानसभा के शून्यकाल में नियम 295 के तहत विभिन्न विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने निर्माण गतिविधियों से बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाया।

प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं पर काम जारी

उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र को 16 रोपवे परियोजनाओं के प्रस्ताव भेजे थे, जिनमें से फिलहाल चार को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रोपवे निर्माण के प्रयास जारी हैं। बूंदी जिले के रामेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में रोपवे प्रस्ताव वन क्षेत्र में आने के कारण फिलहाल संभव नहीं है। सरकार अन्य स्थानों पर भी रोपवे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग के साथ समन्वय कर रही है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery