Monday, August, 11,2025

क्या रोहिंग्या व बांग्लादेशी तय करेंगे कि सरकार कौन बनाएगा?

जयपुर:  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को अपने पाली प्रवास के दौरान अमेरिकी टैरिफ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष की भूमिका को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर है और अमेरिका की दबाव नीति से डरने वाला नहीं है। वहीं, कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को जनता का विश्वास जीतना है तो जनसेवा में भाजपा से प्रतिस्पर्धा करे, न कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करे।

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों को लेकर राठौड़ ने कहा कि जहां कांग्रेस जीतती है, वहां आयोग को धन्यवाद और जहां हारती है, वहां उसी आयोग को कोसती है, राहुल गांधी की यही राजनीति है। राठौड़ ने कांग्रेस को सलाह दी कि सत्ता पाने के लिए उन्हें जनसेवा में भाजपा से आगे निकलने का प्रयास करना चाहिए। राहुल गांधी को हर बात देर से समझ आती है। आज वे एसआईआर को लेकर हंगामा कर रहे हैं। क्या अब रोहिंग्या और बांग्लादेशी तय करेंगे कि देश में सरकार कौन बनाएगा? उन्होंने यह भी कहा कि हर साल मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता है और घुसपैठियों को हटाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

अमेरिकी जनता पर होगा टैरिफ का असर

राठौड़ ने अमेरिका की ओर से भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने को 'अमेरिकी नागरिकों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा कि भारत से आयात होने वाली सस्ती दवाइयों पर शुल्क लगाने का सीधा असर अमेरिकी जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका वैश्विक प्रभुत्व बनाए रखने के लिए उभरते राष्ट्रों को दबाना चाहता है, लेकिन भारत अब झुकने वाला नहीं है। भारत के पास रूस और चीन जैसे वैकल्पिक बाजार मौजूद हैं और अब देश 'मेक इन इंडिया' के तहत ब्रह्मोस जैसे अत्याधुनिक हथियार खुद बना रहा है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी परमाणु परीक्षण कर दुनिया को दिखा दिया था कि भारत किसी के दबाव में नहीं आता। वही आत्मविश्वास आज मोदी के नेतृत्व में भी नजर आता है।

हम घर-घर तिरंगा लगाने के लिए चलाएंगे अभियान

राठौड़ ने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान को वृहद स्तर पर मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा का अभियान नहीं, पूरे देश का है। हमें राष्ट्रभक्ति में पक्ष-विपक्ष का भेद नहीं करना चाहिए। 15 अगस्त को हम हर बूथ में घर-घर तिरंगा लगाएंगे, हमारे कार्यकर्ता जुटे हुए हैं, तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस को सिर्फ औपचारिकता न मानें, बल्कि इसे एक उत्सव की तरह मनाएं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery