Saturday, July, 05,2025

मुफ्त बिजली-पानी जैसी योजनाएं अव्यावहारिकः मदन राठौड़

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुफ्त बिजली-पानी जैसे वादों को नकारात्मक राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फ्रीबीज लोगों को कुछ समय के लिए आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन यह दीर्घकालिक रूप से व्यावहारिक नहीं है। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है, न कि जनता को अव्यावहारिक वादों से लुभाना।

राठौड़ ने दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर कोई कहता है कि हम बिजली
पानी मुफ्त कर देंगे तो यह सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन यह नकारात्मक राजनीति है। एक-दो बार आप मुफ्त दे सकते हैं, लेकिन हर बार ऐसा करना संभव नहीं है। अगर सब कुछ मुफ्त कर दिया जाए तो सरकार कैसे चलेगी? विकास के लिए संसाधन कहां से आएंगे? यह ठोस नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां केवल अल्पकालिक लोकप्रियता हासिल कर सकती हैं, लेकिन दीर्घकाल में ये अर्थव्यवस्था और प्रशासन के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं।

बेनीवाल खुद बिजली का बिल नहीं भरते, दूसरों को उकसाते हैं

राठौड़ ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेनीवाल खुद बिजली का बिल नहीं भरते और दूसरों को भी इसके लिए उकसाते हैं, जो गलत है। राठौड़ ने इसे 'न्यूसेंस वैल्यू' करार देते हुए कहा कि बेनीवाल को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए, जो विकास को बढ़ावा दे। वे हमेशा किसी न किसी मुद्दे को भड़काने का काम करते हैं। उन्होंने बेनीवाल से विकासोन्मुखी राजनीति करने की अपील की, ताकि समाज और प्रदेश का भला हो सके।

कानून व्यवस्था में सुधार का दावा

राठौड़ ने राजस्थान की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल की तुलना करते हुए कहा कि पहले पुलिस अपराधियों को पकड़ने जाती थी तो पिटकर लौटती थी। हमारी सरकार ने इस स्थिति में सुधार किया है। आज पुलिस मजबूती से अपराधियों से निपट रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने बजरी माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया है। कांग्रेस के समय में बजरी माफिया पनप गया था। हमने छोटे-छोटे बजरी ठेके दिए, जिससे अवैध खनन में कमी आई और सरकार की रॉयल्टी में भी वृद्धि हुई। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस ऐसी नीतियों पर हैं जो प्रदेश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery