Thursday, June, 26,2025

संवैधानिक संस्थानों में राजनीतिक दखल कांग्रेस की परिपाटी

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता पार्टी की आंतरिक कलह से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल और भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस में डिक्टेटरशिप की परंपरा रही है। राठौड़ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि उनके ही कई नेता आज जेल की सलाखों के पीछे हैं। राठौड़ ने पी सी सी ची फ गोविंद सिंह डोटासरा का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आरपीएससी में अपने परिजनों के पक्ष में राजनीतिक दखल दिया, जिससे संस्था की साख को नुकसान पहुंचा। भाजपा कभी भी संवैधानिक संस्थाओं में हस्तक्षेप नहीं करती।

जातिगत जनगणना पर सरकार का पक्ष

पूर्व सीएम सचिन पायलट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा की स्थिति स्पष्ट है। विपक्ष को इसका स्वागत करना चाहिए। इस जनगणना में अनावश्यक खर्च नहीं आ रहा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "आम के आम, गुठलियों के दाम" वाली बात हो गई है। उन्होंने कहा कि अब समय जनगणना बिना खर्च होने का आ गया है। पायलट के बयान पर पलटवार करते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस जब खुद सत्ता में थी, तब क्यों नहीं करवाई जातिगत जनगणना? अब जब भाजपा सरकार यह कदम उठा रही है, तो उसका विरोध करना सिर्फ राजनीति है।

हम किसी भी भाषा का अपमान नहीं करेंगे

उर्दू भाषा पर चल रहे विवाद को लेकर राठौड़ ने कहा कि हम किसी भी भाषा का अपमान नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री का स्पष्ट मत है कि सभी भाषाएं पढ़ी जानी चाहिए। चाहे वो विदेशी हों या भारतीय।

प्रदेश संगठन तैयार

राठौड़ ने बताया कि प्रदेश संगठन पूरी तरह तैयार है। टीम काम कर रही है, हमने हाल ही में 36 में से 29 उपचुनाव जीते हैं। मेड़ता और पीलीबंगा में जीत हासिल की। कांग्रेस प्रदेश में लगातार जनाधार खो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोर्चों में बदलाव पार्टी परंपरा का हिस्सा है और इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

देश के भीतर से आलोचना करना राष्ट्रभक्ति नहीं हो सकती

'ऑपरेशन सिंदूर' पर राठौड़ ने कहा कि हमारे नेतृत्व ने किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को साफ तौर पर खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बातचीत चाहता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कह दिया कि हम सही समय पर सही निर्णय लेते हैं। देश के भीतर से इसकी आलोचना राष्ट्रभक्ति नहीं हो सकती।

कांग्रेस लगा रही झूठे आरोप

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में लगातार जनाधार खो रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। फिर भी उनके नेता झूठे आरोपों के जरिये माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपा एक मजबूत और अनुशासित संगठन है, जिसमें सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery