Tuesday, August, 12,2025

अनर्गल आरोप लगा रहे हैं गहलोत: मदन राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अशोक गहलोत और कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गहलोत बिना संवैधानिक प्रक्रिया को समझे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। राठौड़ ने बताया कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया, जो उनकी व्यक्तिगत मजबूरी है। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को बौखलाहट और जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया। राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत न तो चिकित्सक हैं और न धनखड़ के निजी डॉक्टर। उन्होंने गहलोत से सवाल किया कि क्या राजस्थान में उनकी सरकार ने विधायकों को बाड़ेबंदी में रखकर लोकतंत्र का मखौल नहीं उड़ाया था। राठौड़ ने कांग्रेस को हर बार लोकतंत्र को दोष देने वाला बताया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery