Monday, April, 07,2025

आज होगी घोषणा... मदन राठौड़ की फिर से प्रदेशाध्यक्ष पद पर ताजपोशी

जयपुर: मदन राठौड़ एक बार फिर भानपा प्रदेशाध्यक्ष बनने जा रहे हैं। भाजपा संगठन पर्व के तहत शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नार्माकन पत्र भरे गए, इसमें केवल मदन राठौड़ का नार्माकन हुआ। ऐसे में उनका निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चनना तय हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी। राठौड़ के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने नामांकन प्रस्तुत किया। 

नामांकन दाखिल

प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया ने बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष क्ष चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में रूपाणी की मौजूदगी में पांच प्रस्तावकों ने मदन राठौड़ के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए।

25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी होगा निर्वाचन

प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही, प्रदेश से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन होगा, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे। नामांकन के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित कई नेता मौजूद रहे।

मदन राठौड़ का राजनीतिक सफर

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को पिछले साल जुलाई में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 2 जुलाई 1954 को पाली जिले के रायपुर में जन्मे राठौड़ जनसंघ के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे आरएसएस के सक्रिय सदस्य रहे और 1972 में संघ के प्रचारक बने। राठौड़ चार बार पाली भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। 4 अप्रैल 2024 को वे राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery