Friday, July, 17,2026

अधिसूचना जारी होते ही चुनाव के लिए तैयार, कांग्रेस के आरोप निराधारः राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार निकाय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होते ही पार्टी चुनाव मैदान में उतर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा न्यायपालिका का सम्मान करती है और न्यायालय के सभी आदेशों की नियमानुसार पालना करेगी। राठौड़ ने कांग्रेस के चुनाव से भागने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा ने अधिकांश उपचुनावों में जीत दर्ज की है, इसलिए चुनाव से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय वाडों का गठन अव्यवस्थित था, जिसे वर्तमान सरकार ने व्यवस्थित किया है।

ओबीसी आरक्षण से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया का भी जल्द समाधान कर लिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर पलटवार करते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में तबादलों सहित सभी कार्य पारदर्शिता से हो रहे हैं और किसी प्रकार के लेन-देन की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। आपातकाल के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि वास्तविक आपातकाल इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगा था, जबकि भाजपा सरकार संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery