Thursday, January, 29,2026

गहलोत ने केवल रिफाइनरी पर राजनीति की

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने नए साल पर राजस्थान को विकसित राज्य बनाने और भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र स्थापित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान को विकसित और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की अल्प समय में की गई उपलब्धियों की प्रशंसा की और विपक्षी कांग्रेस पर तीखा
हमला बोलते हुए रिफाइनरी प्रोजेक्ट सहित अन्य मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नए साल में समृद्धि बढ़ेगी और राज्य विकसित बनेगा। भाजपा सरकार ने हमेशा राजस्थान के हितों को सर्वोपरि रखा, जबकि कांग्रेस ने 'बंदरबांट' की राजनीति को बढ़ावा दिया।

प्रधानमंत्री जनवरी में आ सकते हैं राजस्थान

राजस्थान रिफाइनरी के मुद्दे पर राठौड़ ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट की प्रक्रिया वसुंधरा राजे सरकार के समय शुरू हुई थी। कांग्रेस ने 2013 में ऐसा एमओयू किया, जिसमें राज्य पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता। भाजपा सरकार ने नया एमओयू कर राज्य को 39,328 करोड़ रुपए की बचत कराई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023 में परियोजना की लागत बढ़ाकर 72,937 करोड़ कर दी, जो बाद में 79,459 करोड़ तक पहुंच गई। वर्तमान सरकार ने राजस्थान के हितों से समझौता नहीं होने दिया। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री जनवरी में राजस्थान आ सकते हैं। मुख्यतः रिफाइनरी के संदर्भ में, हालांकि अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। कांग्रेस ने केवल रिफाइनरी पर सियासत की और गहलोत ने राजनीति की। उन्होंने - विपक्षी दलों में आपसी कलह और फूट का जिक्र करते हुए कहा कि इसी कारण जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ रहा है और लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। विधायकों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि अपराध कोई भी हो, वह क्षम्य नहीं है। भाजपा विधायक पर कथित कमीशनखोरी के आरोप लगे है, लेकिन विधायक को अपनी बात कहने का हक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery