Thursday, June, 26,2025

कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, जनता को कर रही है गुमराह

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह अनर्गल और भ्रामक बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठित और सुव्यवस्थित कार्यशैली वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चल रही है।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आपस में एक-दूसरे को मात देने की होड़ में लगे हैं। उन्होंने कहा कि डोटासरा का विधानसभा में व्यवहार इतना अमर्यादित था कि वे अब तक शर्म के मारे सदन में नहीं लौट सके हैं। 

भाजपा सरकार की नीति का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और अधिकारियों को जनहित में निष्पक्ष कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डोटासरा को सरकार की पारदर्शिता पर संतोष जताना चाहिए, आलोचना नहीं करनी चाहिए।

सीजफायर व राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा

राठौड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सुरक्षा पर बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत किसी भी प्रकार की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी सफेद झंडा दिखाकर माफी मांग चुके हैं और बातचीत भारत की शर्तों पर हो रही है।

संविधान की हत्या कांग्रेस ने की है

उन्होंने कहा कि भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस खुद संविधान की हत्या कर चुकी है- आपातकाल लगाकर, चुनी हुई सरकारें बर्खास्त कर और 'भारत माता की जय' बोलने वालों को जेल में डालकर। कांग्रेस की संसद सत्र की मांग पर उन्होंने कहा कि यह समय पर शुरू होगा और विपक्ष को धैर्य रखना चाहिए।

थरूर की टीम से खुद उलझन में है कांग्रेस

राठौड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से भाजपा की विदेश नीति की आलोचना हास्यास्पद है, क्योंकि जब भाजपा ने शशि थरूर के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि के लिए एक टीम बनाई, तब भी कांग्रेस उलझन में पड़ गई। अगर कांग्रेस को अपने ही नेताओं से परेशानी है तो भाजपा क्या कर सकती है। कांग्रेस मुद्दाविहीन होकर केवल गोपनीयताओं और भ्रम की राजनीति में उलझी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery