Thursday, January, 29,2026

कांग्रेस की राजनीति 'विभाजन, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार'

जयपुर: राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मूल आधार ही विभाजन, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, जीप घोटाला, चारा घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला और मनरेगा घोटाला जैसे कई मामलों की याद दिलाई। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आकाश से पाताल तक घोटाले हुए हैं और कोरोना काल में भी पोषाहार घोटाला जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटीं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि घोटाले हो रहे हैं, जनता भूल जाती है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का ईमानदार प्रयास नहीं किया, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

चौमूं प्रकरण में कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल

चौमूं प्रकरण को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को जानकारी मिली तो तुरंत टीम भेजी गई और प्रशासन को चाक-चौबंद रखा गया। लेकिन कांग्रेस की टीम की रिपोर्टिंग में तुष्टिकरण की बू आती है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने कभी दो समाजों को एक करने का प्रयास नहीं किया, बल्कि हमेशा भड़काने और एक वर्ग विशेष को संरक्षण देने की नीति अपनाई। उन्होंने डूंगरपुर मामले का उदाहरण दिया, जहां एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची ने आत्महत्या कर ली, लेकिन कांग्रेस अपराधी के पक्ष में खड़ी हुई। राठौड़ ने सवाल उठाया कि क्या अपराधियों को संरक्षण देना न्यायोचित है? उन्होंने जोर दिया कि भाजपा में अपराधियों को कोई संरक्षण नहीं मिलता, और न्याय का सिद्धांत सभी पर समान लागू होता है।

बजरी माफिया-मिड डे मील घोटाले में कांग्रेस की भूमिका

बजरी घोटाले पर पूर्व मंत्री के बयानों का जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि बजरी माफिया कांग्रेस की देन है। कांग्रेस राज में न टेंडर दिए गए, ना पारदर्शिता बरती गई और माफियाओं को खुली छूट दी गई। उन्होंने कहा कि जेसीबी से खुदाई हो रही थी और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। इसके विपरीत भाजपा सरकार में माफिया पर अंकुश लगाया जा रहा है, गिरफ्तारियां हो रही हैं और दंड दिया जा रहा है। राठौड़ ने स्वीकार किया कि 100 प्रतिशत अंकुश नहीं लग सका, लेकिन प्रयास जारी हैं। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि आरोप लगाने से पहले विपक्ष को अध्ययन करना चाहिए।

विकसित भारत-रोजगार गारंटी पर कांग्रेस का भ्रम

राठौड़ ने विकसित भारत संकल्प पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है। उन्होंने पूछा कि विकसित भारत में जी राम जी की जरूरत क्यों पड़ी? लेकिन इसे समझने की क्या जरूरत है? महत्वपूर्ण यह है कि रोजगार गारंटी मिल रही है या नहीं। भाजपा मैटेरियल और लेबर कॉम्पोनेंट तय कर रही है, दिन बढ़ा रही है, पक्के काम करवा रही है और परिसंपत्तियों का निर्माण कर रही है। बायोमेट्रिक और आई पहचान से पेमेंट दिया जाएगा और गुणवत्ता के लिए दायरा बढ़ाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery