Monday, April, 07,2025

कांग्रेस सरकार ने शिक्षा क्षेत्र का 'बंटाधार' किया: मदन दिलावर

जयपुर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में कोई खास काम नहीं किया। मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कांग्रेस सरकार ने न तो स्कूलों की बिल्डिंग बनाई और ना ही उनकी मरम्मत की। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने नए स्कूल तो खोले, लेकिन शिक्षकों के पद नहीं सृजित किए, जिससे शिक्षा के स्तर में कोई सुधार नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शिक्षा क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया और इसका 'बंटाधार' किया है।

इसके बाद, दिलावर ने जैसलमेर में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) द्वारा आयोजित ऋण वितरण समारोह में 13 करोड़ रुपए के चैक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिले में बैंक और महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समारोह में 700 से अधिक महिला लाभार्थियों ने ऋण प्राप्त किया, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिली। दिलावर ने 1786 महिला स्वयं सहायता समूहों को कुल 13 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण राशि वितरित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery