Friday, April, 18,2025

संस्कृत अध्ययन में राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेशः दिलावर

जोधपुर : शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को केरल के त्रिचूर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्विद्यालय में व्याख्यान दिया। दिलावर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों एवं आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार संस्कृत के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है, जहां संस्कृत निदेशालय है। देश का सबसे बड़ा संस्कृत विश्वविद्यालय जगदुरु रामानुजाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर में स्थापित है। संस्कृत के अध्ययन के लिए प्रदेश के हर जिले में सरकारी महाविद्यालय संचालित है। संस्कृत में उत्कृष्ट शोध के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से शोध सेंटर बनाया जा रहा है। वेद अध्ययन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार इसी वर्ष से सभी सात संभाग मुख्यालयों पर आदर्श वेद विद्यालय प्रारंभ करने जा रही है। संस्कृत शिक्षकों के शतप्रतिशत प्रमोशन कर दिए गए है। संस्कृत शिक्षा के लिए अधिक से अधिक बजटीय प्रावधान किया जा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery