Monday, March, 16,2026

डॉग्स तो किसी को भी काट सकते हैं: दिलावर

जयपुर: बूंदी दौरे पर रविवार को पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में छात्रा तृप्ति सेन पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना के सवाल पर कहा कि डॉग्स तो किसी को भी काट सकते हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में पूछा कि क्या डॉग के लिए भी ड्यूटी लगा देंगे? मीडिया में आएगा कि मदन दिलावर ने शिक्षक की डॉग भगाने में ड्यूटी लगा दी। मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए एक्सपर्ट से सलाह लेने और कोई रास्ता निकालने की बात कही, लेकिन तत्काल कार्रवाई पर स्पष्टता नहीं दिखाई। उनका यह बयान सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि बूंदी जिले के तालेड़ा ब्लॉक स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में 12 फरवरी को कक्षा 4 की 9 वर्षीय छात्रा तृप्ति सेन पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। स्कूल के आसपास कुत्तों की मौजूदगी पहले से थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिणामस्वरूप मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन को समस्या की जानकारी दी गई थी, फिर भी सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery