Monday, March, 16,2026

पटरी पर लौटने लगी सप्लाई

जयपुर: पिछले कुछ दिनों से पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण राजस्थान में एलपीजी आपूर्ति बाधित रही। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में रसोई गैस की कमी से आमजन और व्यावसायिक संस्थानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रविवार तक रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सीमित रही, लेकिन अब धीरे धीरे व्यवस्था सामान्य हो रही है और सोमवार से आपूर्ति पटरी पर लौटने की उम्मीद है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत ने बताया कि सोमवार से सप्लाई सामान्य हो जाएगी। उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग अब फिर से शुरू हो गई है और कई लोगों को बुकिंग संबंधी संदेश मिलने लगे हैं। एजेंसियों के अनुसार, वर्तमान में सप्लाई सामान्य स्तर से लगभग 15% अधिक है, जिससे बुकिंग और डिलीवरी की समस्याएं अब समाप्त हो गई हैं। आमजन अब फोन कॉल पर या एसएमएस या आईवीआर माध्यम से बुकिंग करवा पा रहे है। पहले यह सेवा बंद हो गई थी और कॉल नहीं लग रहे थे।

कतारें हुई कम

गुर्जर की थड़ी सहित कई पेट्रोल पंपों पर पिछले दो दिनों में एलपीजी लेने के लिए लंबी कतारें लगी थीं, लेकिन रविवार को पर्याप्त गैस मिलने से स्थिति सुधर गई। हालांकि कुछ आटो और हूपर अलसुबह ही एलपीजी लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। ऐसे में उद्योग और आमजन दोनों ही राहत महसूस करने लगे है और स्थितियों में सुधार आने लगा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery