Friday, September, 26,2025

गहलोत का बयान राजनीति से प्रेरित

जयपुर: विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में हाल ही में हुई दुखद घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। पटेल ने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधि को इस तरह की ओछी राजनीति शोभा नहीं देती। गहलोत अब वैमनस्य से भरी राजनीति पर उतर आए हैं, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जितने संवेदनशील और त्वरित निर्णय लेने वाले हैं, उतने संवेदनशील गहलोत अपने कार्यकाल में कभी नहीं रहे। इस घटना में महज दो घंटे के भीतर अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जबकि गहलोत ने अपने शासनकाल में कभी ऐसे मामलों पर संज्ञान नहीं लिया। पटेल ने कहा कि नाबालिग बच्चों की मृत्यु पर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

स्क्रीनिंग कमेटी पर उठाए सवाल

पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा कि स्क्रीनिंग कमेटी कब बनी और उसमें कितने अधिकारी शामिल किए गए थे। उन्होंने कहा कि चयन की पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति चुना गया। अमुक जाति या धर्म का व्यक्ति चयनित नहीं हुआ, यह कहना संकीर्ण राजनीति है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery