Thursday, June, 26,2025

देहदान कर रचा 'सेवा' का आखिरी 'अध्याय'

जयपुर: अविभाजित भारत के सिंध क्षेत्र के नवाबशहर जिले की आमुर्जी तहसील में जन्मे 105 वर्षीय लधाराम पारवानी का सोमवार को निधन हो गया। जीवनभर समाजसेवा समर्पित में रहे पारवानी ने अपनी अंतिम इच्छा के रूप में देहदान की बात कही थी, जिसे उनके पुत्रों मोहनलाल, वासुदेव और विशाल ने पूरा किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर को प्रोफेसर डॉ. राजेश अरोड़ा के सान्निध्य में उनका देहदान किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनको त्वचा और अंग कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को संबल देंगे। 

लधाराम पारवानी का जीवन संघर्षों और सेवा की मिसाल रहा। भारत-पाक विभाजन के समय उन्हें अपनी पुश्तैनी संपत्ति छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने जूनागढ़, कटनी, जबलपुर, अलवर होते हुए जयपुर के रामगंज क्षेत्र में अनाज, किराना और डेयरी व्यवसाय के जरिए जीवन यापन किया। उनकी पत्नी स्व. ईश्वरी देवी द्वारा बनाई गई टपोरिया (हरी मिर्च का मसालेदार मिश्रण) ने उनकी दुकान को स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय बना दिया। वे सदैव जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

30 मई को अमरपुरा आश्रम में उनके 105वें जन्मदिन का भव्य आयोजन किया गया था, वहीं 104वें जन्मदिन पर मालवीय नगर सिंधी पंचायत ने उन्हें सम्मानित किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery