Wednesday, October, 28,2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन शूटर कोटा से दबोचे

कोटा/जयपुर: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर फनार हुए लरिस गैंग से जुड़े तीन संदिग्ध शूटरों को कोटा पुलिस ने सोमवार सुका रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस से पुणे जयपुर एक्सप्रेस के कोटा पहुंचने से महज 20 मिनट पहले इनपुट मिला था। कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने तत्काल पुलिस टीमों को सक्रिय किया। जवान यात्री बनकर ट्रेन के जनरल कोच में पहुंचे और अलग-अलग बैठे तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों को योजना जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की थी।

नवरात्र की पूजा छोड़ एक्शन में आई एसपी तेजस्विनी गौतम

सोमवार सुबह मुंबई पुलिस से सूचना मिलते ही एसपी तेजस्विनी गौतम ने विशेष टीमों की रेलवे स्टेशन पहुंचने के निर्देश दिए और खुद भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि उस समय वे नवरात्र की नवमी की पूजा कर रही थीं। पुलिस ने आरोपियों की तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की और वायरलेस के जरिए जवानों की सतर्क किया। ट्रेन पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग कोच में तलाशी शुरू की। यात्री बनकर पहुंचे जवानों ने तस्वीरों से चेहरों का मिलान किया और संदिग्धों के पास बैठ गए। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से तीनों को घेरकर पकड़ लिया गया। कार्रवाई में एजीटीएफ की भी अहम भूमिका रही।

सीएम भजनलाल ने फोन कर कोटा पुलिस को दी शाबाशी

आरोपियों को कोटा में गिरफ्तार करने पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिस टीम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने फोन कर कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम सहित कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को बधाई दी। अपराधियों के खिलाफ पुलिरा की सक्रियता, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

सोनीपत और बेगूसराय के हैं आरोपी

कोटा एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का (18), बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन फाइटर (22) और सोनीपत का 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है। पुलिस के मुताबिक, तीनो लेस्सि गैंग से जुड़े है। मुख्य आरोपी रेहान गैंग के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था। मामले में गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

35 हजार रुपए में फायरिंग का आरोप

जांच के अनुसार, रेहान और नाबालिग करीब 10 दिन पहले मुंबई पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों किसी सेलिब्रिटी पर फायरिंग के लिए रेकी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि टाइगर श्रॉफ रविवार को एक मैदान में फुटबॉल खेलने आते है। पुलिस के मुताबिक, मैच के बाद अभिनेता जब ड्राइवर के साथ कार से घर लौट रहे थे, तब नरसी पार्क के गेट पर बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई और फरार हो गए। वारदात के बदले आरोपियों को 35 हजार रुपए मिलने थे।

मुंबई से सूरत, फिर ट्रेन से भागे

फायरिंग के बाद आरोपी टैक्सी से मुंबई से सूरत पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार हो गए। सूरत स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में उनकी तस्वीरें कैद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों बिना टिकट यात्रा कर रहे थे और रास्ते में उनसे जुर्माना भी वसूला गया। भागते समय आरोपी हथियार रास्ते में फेंक चुके थे। उनकी योजना कोटा से जयपुर, फिर दिल्ली के रास्ते नेपाल पहुंचने की थी।

मुंबई पुलिस को सौंपे गए तीनों

कोटा पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 10:18 बजे तीनों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद उन्हे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब मुंबई पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार, रेहान और नाबालिग के खिलाफ पहले से एक एक एफआईआर दर्ज है। फायरिंग में तीनों की भूमिका और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery