Friday, June, 27,2025

15 फैक्ट्रियां सील, 13 कंपनियों पर FIR दर्ज

जयपुर: कृषि विभाग के डिकॉय ऑपरेशन के तहत किशनगढ़ में उर्वरक कंपनियों की व्यापक जांच की गई, जिसमें 15 फर्मों की फैक्ट्रियां सील की गई और 13 कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में बिना लेबल और संदिग्ध गुणवत्ता वाले उर्वरकों की भारी मात्रा में जब्ती की गई है। किशनगढ़, बांदरसिंदरी, डिंडवाड़ा, लवेरा, टिकावड़ा, अल्मास इंडोली, उदयपुर कलां और चुरली में विभिन्न कंपनियों की जांच में उर्वरकों के हजारों बैग जब्त किए गए। मैसर्स सत्यम एग्रो, श्रीनाथ एग्रो इंडस्ट्रीज, एक्वा एग्री प्रोसेसिंग, शंभू बायो फर्टिलाइजर, श्रीएग्रो, सनशाइन ऑयल सीड्स, ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम, दिव्या एग्रो टेक, ग्रीन एग्रो इंडस्ट्रीज, श्रीगोवर्धन एग्रो, भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज, राधव एग्रो इंडस्ट्रीज, कमला बायोटेक, मंगलदीप बायोफर्टिलाइजर्स, अतिशय बायोटेक सहित कई कंपनियों की फैक्ट्रियां सील की गई। जांच में 13,600 से लेकर 22,589 बिना लेबल के बैग जब्त किए गए। साथ ही, संदिग्ध डेरिवेटिव्स, पोटाश, जिप्सम, बायो फर्टिलाइजर और अन्य कई उर्वरकों की बड़ी मात्रा मिली। विभाग ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery