Sunday, June, 14,2026

गलत लेबलिंग और गुणवत्ता पर सवाल, जांच के लिए भेजे नमूने

जयपुर: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को जयपुर के कानोता स्थित हीराबाला इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री पर अचानक छापा मारकर जैविक उर्वरक निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में करीब 50 स्थानों पर इसी तरह घटिया गुणवत्ता का माल तैयार किया जा रहा है और सभी जगह चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में पाया गया कि जैविक उर्वरक का निर्माण निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा था। जहां जैविक खाद तैयार करने के लिए लगभग 20 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना जाता है, वहीं फैक्ट्री में इसे 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पर तैयार किया जा रहा था।

विशेषज्ञों के अनुसार इससे खाद में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट हो सकते हैं और उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। कृषि मंत्री ने फैक्ट्री में पैकेजिंग और लेबलिंग में भी गंभीर गड़बड़ियां पाई। दानेदार जैविक उर्वरक की सामान्य वैधता अवधि छह माह होने के बावजूद उत्पादों पर 24 माह तक उपयोग योग्य होने का दावा किया गया था। इसके अलावा उत्पादों पर सिरसी रोड का पता अंकित मिला, जबकि निर्माण कानोता स्थित इकाई में किया जा रहा था। यह उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कच्चे माल का रखरखाव भी अव्यवस्थित मिला और कई स्थानों पर आवश्यक पहचान संबंधी लेबल नहीं लगे थे। मंत्री ने आरोप लगाया कि लाखों किसानों को गुमराह कर उनके साथ धोखाधड़ी की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में उर्वरक के कंटेंट में एनपीके रासायनिक उर्वरक की मिलावट के संकेत मिले हैं।

विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। डॉ. मीणा ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा कानोता स्थित फैक्ट्री को सीज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery