Friday, April, 17,2026

अवसर बड़ी जिम्मेदारी साथ में लाया, मैं सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार

जयपुर: राइफल शूटर ख्वाइश शर्मा ISSF जूनियर वर्ल्ड कप राइफल-पिस्टल-शॉटगन में 19 से 27 अप्रैल तक मिस्त्र के काहिरा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह राज्य से भारतीय मुख्य टीम में शामिल होने वाली एकमात्र शूटर हैं और कुल चयनित केवल दो खिलाड़ियों में से एक हैं।

जाने से पहले ख्वाइश माता-पिता मधु शर्मा और दिनेश शर्मा के साथ गुरुवार को फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के कार्यालय पहुंचीं। वहां उनका स्वागत फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने किया। साथ ही फर्स्ट इंडिया न्यूज और न्यूज पेपर के संपादक क्रमशः जिनेंद्र सिंह शेखावत और मोनी शर्मा मौजूद रहे। टीम के सदस्य रोहित शर्मा, आशीष अमन, पूनम शर्मा सोलंकी और हिमाद्री शर्मा भी उपस्थित हुए। ख्वाइश फर्स्ट इंडिया परिवार की मोनी शर्मा की भतीजी हैं। उनको बधाई दी गई और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयुषी महर्षि के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने  तैयारी, यात्रा और आकांक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने न्यूज रूम का दौरा किया, जहां उन्हें चैनल की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।

गौरतलब है कि ख्वाइश ने विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 117 स्वर्ण, 70 रजत और 40 कांस्य पदकों का रिकॉर्ड बनाया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे इस मंच पर भारत की जर्सी पहनने पर गर्व हो रहा है। यह अवसर बड़ी जिम्मेदारी के साथ आया है और मैं सर्वश्रेष्ठ देने तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery