Thursday, June, 26,2025

महेश जोशी के आवास पर पहुंचकर राजनेताओं और हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

जयपुर: पूर्व जलदाय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। फार्ट इंडिया के सीएमडी एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी महासचिव व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग मंगलवार को जोशी के आवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

तीये की बैठक आज

डॉ. महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बुधवार को तीये की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक बुधवार शाम 5:30 से 6:30 बजे तक महावीर स्कूल, सी-स्कीम, जयपुर में होगी। कौशल देवी जोशी का सोमवार को जयपुर के मणिपाल अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे ब्रेन हेमरेज और किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery