Tuesday, March, 24,2026

UGC बिल के खिलाफ करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर: श्री राजपूत करणी सेना ने रविवार को यूजीसी बिल के विरोध में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह और जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा के आवासों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खातीपुरा और दुर्गापुरा स्थित सांसदों के आवासों के बाहर रैलियां निकालीं। काले झंडे लहराए और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने साफ संदेश दिया कि यूजीसी का कथित काला कानून अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आवाज अब रुकेगी नहीं और आंदोलन थमेगा नहीं। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने खातीपुरा से सांसद राव राजेंद्र सिंह के आवास तक नारे लगाते हुए रैली निकाली। आवास के बाहर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े लहराए और सांसद के नाम के होर्डिंग्स पर पोस्टर चिपकाए। पोस्टरों पर यूजीसी बिल वापस लेने की मांग लिखी गई थी। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान सांसद राव राजेंद्र सिंह आवास पर मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जारी रखा।

इसी क्रम में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा के सांधी अपार्टमेंट, दुर्गापुरा स्थित आवास पर भी प्रदर्शन किया गया। यहां भी काले झंडे दिखाए गए और
नारेबाजी की गई। दोनों सांसदों के आवास पर प्रदर्शनकारियों को कोई प्रतिनिधि या सांसद नहीं मिला। कार्यकर्ताओं ने दोनों सांसदों की
चुप्पी पर गहरा असंतोष जताया और कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर अब खामोशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सवर्ण महापंचायत में किया था ऐलान

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि 18 मार्च को सवर्ण महापंचायत में ऐलान किया गया था कि यदि 19 मार्च को कोर्ट में यूजीसी बिल पर कोई फैसला नहीं होता, तो 22 मार्च को देशभर के सांसदों के घरों का घेराव किया जाएगा। इसी योजना के तहत जयपुर में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सांसदों ने जल्द ही इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की तो विरोध और तेज होगा। पंचायत-निकाय चुनावों में भी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

बच्चों के हित में आवाज उठाना जरूरी

सेना के जिला संरक्षक शेर सिंह कालवी ने कहा कि सवर्ण समाज हमेशा से सांसदों को वोट देता आया है, लेकिन अब बच्चों के हित में आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने सांसद राव राजेंद्र सिंह से सीधा सवाल किया कि वे बच्चों के पक्ष में कब बोलेंगे। कालवी ने कहा कि जब तक यूजीसी मामलों में सांसद हमारे बच्चों के हित में नहीं बोलेंगे, तब तक इसी तरह विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नारायण सिंह दिवराला, महेंद्र सिंह, हेम सिंह बाड़मेर, पार्षद अरविंद कूलवाल, राजेंद्र सिंह शेखावत सहित करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery