Tuesday, August, 12,2025

राजस्थान विधानसभा में बनेगी कारगिल शौर्य वाटिका

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इस वाटिका में हरियाली अमावस्या पर 1100 पौधे लगाए जाएंगे।

देवनानी सिंदूर का पौधा रोपित कर समारोह का शुभारंभ करेंगे। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के साथ 21 वीरांगनाएं भी विधानसभा की कारगिल शौर्य वाटिका में पौधारोपण करेंगी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर सहित अनेक विधायक भी पौधे लगाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में यह वाटिका बनाई जा रही है। इस वाटिका में सिंदूर, एरिका पाम, सॉन्ग ऑफ इंडिया, किसना फाइकस और क्रोटोन प्रजातियों  के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों का चयन भारतीय सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखकर किया गया है। ये पौधे वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक हैं और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा प्राकृतिक सुंदरता के प्रतीक हैं। इन पौधों की पत्तियां पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में भी उपयोग की जाती हैं। ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित करने में भी सहायक हैं।

वीरांगनाओं का होगा सम्मान

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के गौरवमयी अवसर पर 'ऑपरेशन विजय' (कारगिल युद्ध 1999) में बलिदान देने वाले शूरवीरों की 21 वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्हें शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। ये वीरांगनाएं सीकर, झुंझुनूं, चूरू, जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों की निवासी हैं।

शहीदों को समर्पित होगी शौर्य वाटिका

वासुदेव देवनानी ने कहा कि 1999 में कारगिल सेक्टर में लड़ा गया युद्ध भारतीय सेना के साहस और बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है। यह शौर्य वाटिका उन शहीदों की वीरता को समर्पित होगी। यह समाज में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को विकसित करने और युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देने का कार्य करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery