Thursday, June, 26,2025

विधानसभा पर सवाल, कंवरलाल मीणा की सजा माफ न हो: कांग्रेस

जयपुर: कांग्रेस ने अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सजा माफी और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द न करने के मुद्दे पर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम नूली के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को पत्र देकर कंवरलाल मीणा की सजा माफ नहीं करने की मांग की। इसके बाद डोटासरा और जूली ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने दिल्ली में कानून मंत्री के जरिए विधायक को बचाने के लिए सजा माफ कराने की योजना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार और विधानसभा की शैली से न्यायपालिका और विधायिका की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने के लिए राज्यपाल का हस्तक्षेप आवश्यक है। इधर, डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए विधानसभा की प्राक्कलन समिति-ख के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान डोटासरा और जूली के साथ उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक डूंगाराम गैदर, हाकिम अली, हरिमोहन शर्मा, भगवान सैनी और जाकिर हुसैन मौजूद रहे। वहीं, कंवरलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर की है। यह याचिका जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच के समक्ष दायर की गई है।

संविधान की अवहेलना करना कांग्रेस की पुरानी आदतः जोगाराम

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने 90 से अधिक बार संविधान की अवहेलना की है। 60 वर्षों तक संविधान से खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस अब संविधान बचाने का ढोंग कर रही है। कंवरलाल मीणा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि यह मामला विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में है और भाजपा की ओर से कोई दबाव नहीं है। पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से संसदीय परंपराओं का उल्लंघन करती रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब अशोक गहलोत सरकार को गिरने का खतरा था, तब सत्रावसान की फाइल राजभवन नहीं भेजी गई थी। आज वही कांग्रेस राज्यपाल से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

स्पीकर पर लगाया पक्षपात का आरोप

डोटासरा ने विधानसभा स्पीकर पर संघ और भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक कंवरलाल मीणा को अभी भी पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ है और उनकी गिरफ्तारी का आदेश अभी भी हवा में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि स्पीकर के निर्णय संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ और पक्षपातपूर्ण हैं। निष्पक्षता सवालों के घेरे में हो तो चुप रहना जनादेश का अपमान है। डोटासरा ने कहा कि स्पीकर का यह रवैया लोकतंत्र के लिए घातक है।

विधानसभा समितियों का पुनर्गठन नियमित प्रक्रियाः जोगेश्वर गर्ग

डोटासरा के विधानसभा की समिति के सदस्य पद से इस्तीफा देने के मामले में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि डोटासरा राजनीतिक लाभलेने का अनुचित और असफल प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा समितियों का पुनर्गठन नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। गर्ग ने स्पष्ट किया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सत्र के दौरान समितियों के पुनर्गठन का अधिकार है, जिसके तहत सभापतियों में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बुडानिया को सभापति पद से हटाया नहीं गया, बल्कि उन्हें दूसरी समिति का सभापति बनाया गया है। तीन अन्य भाजपा विधायकों के साथ भी यही किया गया। गर्ग ने डोटासरा के पिछले सत्र में निष्कासन और अशोभनीय व्यवहार का उल्लेख करते हुए उनके इस्तीफे को हठधर्मिता और सदन की गतिविधियों के अघोषित बहिष्कार का हिस्सा बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery