Friday, February, 20,2026

गौ माता के नाम पर केवल राजनीति करती है कांग्रेस

जयपुर: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के गौ हत्या संबंधी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण, भ्रामक और अवसरवाद से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा गौ माता के नाम पर सियासत की, लेकिन संरक्षण के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई। वर्मा ने वर्ष 1966 की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गोरक्षा की मांग कर रहे साधु-संतों पर गोली चलवाई गई, जिसमें कई संतों की जान गई। इसे उन्होंने पार्टी के इतिहास का काला अध्याय बताया।

उन्होंने केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से बछड़े की हत्या की घटना का हवाला देते हुए इसे कांग्रेस की विचारधारा का उदाहरण बताया। साथ ही वर्ष 2023 में कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें भैंस और गाय के वध को लेकर टिप्पणी की गई थी।

वर्मा ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में रही, वहां गौ-तस्करी और अवैध वध की घटनाएं बढ़ीं। उन्होंने याद दिलाया कि राजस्थान में वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के नेतृत्व में सख्त कानून लागू किया गया था, जिसे वर्ष 2015 में वसुंधरा राजे सरकार ने और कड़ा किया। वहीं 2018 से 2023 के दौरान अशोक गहलोत सरकार पर प्रावधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया। वर्मा ने बताया कि वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिए इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं, जो उसकी प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery