Thursday, June, 26,2025

फुले के आदर्शों पर चलकर किसानों को बनाएंगे सशक्त

जयपुर: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान का संकल्प दोहराया। उन्होंने मुहाना मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि फुले जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राजस्थान को कृषक-कल्याणकारी राज्य बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने फल-सब्जी व्यापारियों और बागवानी करने वाले किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ प्रदेश को आने वाले वर्षों तक मिलेगा। उन्होंने जयपुर के जमवारामगढ़ में फूल मंडी, जहाजपुर और शाहपुरा में फल-सब्जी मंडियों के निर्माण का उल्लेख किया। इसके अलावा, प्याज भंडारण संरचना निर्माण के लिए 2,500 किसानों को 22 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई है, और 3,000 प्याज भंडारगृहों के निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपए का अनुदान भी दिया गया है। इस अवसर पर सांसद डॉ. मंजू शर्मा, विधायक कैलाश वर्मा, उप महापौर पुनीत कर्णावट और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

भारतीय समाज को दी नई दिशा

सीएम ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज को एक नई दिशा दी, अंधेरे में प्रकाश का दीप जलाया और उत्पीड़ित वर्गों को समानता का अधिकार दिलाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है। ज्योतिबा ने शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाते हुए अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में इतिहास में दर्ज हुई।

पीएम मोदी के विजन को आधार मानकर कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आधार बनाकर गरीब, युवा, महिला और किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट में 5 हजार गांवों को बीपीएल मुक्त करने की घोषणा की गई है। उन्होंने सरकारी नौकरी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपरलीक के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उल्लेख करते हुए युवाओं को राहत देने का भरोसा दिलाया। किसानों को पानी, ऋण वितरण और उन्नत तकनीकों के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार कदम उठा रही है। नॉलेज प्रोग्राम के तहत, पहले चरण में 100 प्रगतिशील युवा किसानों को इजरायल और अन्य देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा, जबकि 5 हजार युवाओं को भारत के विभिन्न राज्यों में भेजा जाएगा।

10 एग्रो क्लाइमेटिक जोन में 2-2 क्लस्टर और 18 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण से राज्य सरकार किसानों को कौशल प्रशिक्षण देकर तकनीकी रूप से उन्नत बना रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery