Tuesday, September, 08,2026

अग्रवाल बने राजस्थान हाई कोर्ट के नए सीजे

जयपुर: जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट के 44वें चीफ जस्टिस के रूप में पदभार संभाल लिया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली। समारोह की शुरुआत मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा राज्यपाल से जस्टिस अग्रवाल को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाने के आग्रह के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी नियुक्ति अधिसूचना और वारंट पढ़कर सुनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, हाई कोर्ट के जस्टिस, वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता और जस्टिस अग्रवाल के परिजन मौजूद रहे। 

पद संभालते ही बदला हाई कोर्ट का रोस्टर

चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालने के तत्काल बाद अग्रवाल ने नया रोस्टर जारी किया। इसमें कार्यवाहक चीफ जस्टिस रहे संजीव प्रकाश शर्मा के समक्ष सूचीबद्ध अधिकांश महत्वपूर्ण मामलों को दूसरी पीठों को सौंप दिया गया। अब शर्मा मुख्य रूप से केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery