Monday, August, 11,2025

सत्ता, संगठन की समीक्षा और पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगे। नड्डा का यह दौरा मुख्य तौर पर अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा की तरफ से आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधन के लिए बताया जा रहा है। भाजपा की तरफ से यह संगोष्ठी एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) स्थित सेंट्रल लॉन में होगी। प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी, राजेंद्र राठौड़ सहित संगठन के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। इससे पहले नड्डा तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। लेकिन, भाजपा के सूत्र बता रहे हैं कि नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे में सत्ता, संगठन के बीच तालमेल और कामकाज को लेकर भी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी ने प्रदेश से जुड़े सभी नेताओं को अनिवार्य तौर पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग

नड्डा सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली हवाई अड्डे से स्वाना होकर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक झालाना आरआईसी में राज्य सरकार की ओर से आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे एंटरटेनमेंट पैराडाइज के सेंट्रल लॉन में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे बाद मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे, जिसमें जयपुर मंडल के अध्यक्ष, बीजेपी के राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा की सदस्य शामिल होंगी। इसके बाद शाम 6 बजकर 20 मिनट पर नड्डा मुख्यमंत्री आवास पर स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय की रिव्यू बैठक लेंगे।

राजनीतिक नियुक्तियों में आएगी तेजी !

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ संगठनात्मक और सत्ता के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस दौरान प्रमुख योजनाओं की प्रगति और 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। नड्डा लंबित राजनीतिक नियुक्तियों और प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर भी विचार कर सकते हैं। ऐसे में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही वह राजस्थान में प्रदेश भाजपा की एक मजबूत टीम खड़ी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर रात्रि भोजः नड्डा के सम्मान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रात्रि भोज का आयोजन किया है। भोज में विधायकों, सांसदों और पार्टी के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस रात्रि भोज में ही नड्डा का प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा का कार्यक्रम रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery