Thursday, June, 26,2025

सत्ता और संगठन में तालमेल को लेकर चर्चा करेंगे जेपी नड्डा

जयपुर: नए अध्यक्ष की चर्चाओं के बीब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 31 मई को जयपुर आएंगे। मुख्य रूप से नड्डा के इस दौरे का उद्देश्य अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित संगोष्ठी बताया गया है। नड्डा इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित ईपी सभागार में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, नड्डा का सुबह 11 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ उनकी संयुक्त चर्चा भी प्रस्तावित है। अनौपचारिक रूप से होने वाली यह चर्चा सत्ता-संगठन के तालमेल और फीडबैक को लेकर होगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। अपने दौरे में नड्डा तिरंगा यात्रा, वक्फ कानूनों से जुड़ी गतिविधियों और 'एक देश, एक चुनाव' से संबंधित अभियानों की भी समीक्षा करेंगे।

31 मई को होगा कार्यक्रमों का समापन

मंदिर जीर्णोद्धार और न्याय के लिए प्रसिद्ध होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा सहित आरएसएस के विभिन्न अनुषांगिक संगठन लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बीजेपी राजस्थान ने 21 मई से प्रदेशभर में 'अहिल्या बाई होलकर स्मृति अभियान' शुरू किया था। इसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अभियान के तहत बैठके, गोष्ठियां, शोभायात्राएं, महिला सशक्तीकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी आदि आयोजित की गई। इन आयोजनों के माध्यम से बताया गया कि अहिल्या बाई होलकर 18वीं सदी की एक महान शासिका और समाज सुधारक थीं। उन्हें सामाजिक कार्यों, मंदिरों के जीर्णोद्धार, सुशासन और न्याय के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। जयपुर में इस अभियान का समापन 31 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery