Tuesday, August, 12,2025

शहर में पुलिस की रात्रि गश्त का सिस्टम कमजोरः गोयल

जोधपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने सोमवार को पुलिस की रात के समय गश्त के दावों की पोल खोल दी। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने रात के समय शहर में पुलिस की तैनाती को लेकर गहरी नाराजगी जताई। मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने कहा कि शहर में पुलिस की रात्रि गश्त का सिस्टम बहुत कमजोर है। वे रात को 11 से 12 बजे शहर में निकले, तब देखा कि पुलिस का सिस्टम यहां बहुत वीक है। इस दौरान बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की गाड़ियां 12 बजे बाद सड़कों पर गश्त शुरू करती हैं। इस पर गोयल ने कहा कि यदि रात को 11 से 12 बजे के बीच कोई घटना हो जाती तो कौन जिम्मेदार होगा। पुलिस
की गाड़ियां रात को सायरन बजाते हुए सड़कों पर दौड़नी चाहिए, जिससे बदमाशों और अपराधियों में भय रहे।

ड्यूटी अधिकारियों के रोस्टर की ली जानकारी

उन्होंने रात के समय ड्यूटी पर रहने वाले अधिकारियों के रोस्टर को लेकर भी जानकारी ली। गोयल ने कहा कि रात को कौनसे अधिकारी गश्त पर है, इसका शहर के आम नागरिक को भी पता होना चाहिए। बैठक में डीसीपी के नहीं पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जताई। इसके साथ ही सरकारी कार्य स्थलों पर महिलाओं की कमेटी बनाने को

लेकर निर्देश दिए। वहीं, सरकारी योजनाओं को लेकर भी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी जिन योजनाओं या जागरूकता के स्लोगन लिखे हुए हैं वे कोरोना के समय के हैं, जिसे अपडेट नहीं किया गया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को वृद्धजनों को पेंशन मिलने में सहूलियत को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

रसद विभाग पर खड़े किए सवाल

गोयल ने रसद विभाग को राशन की गुणवत्ता सुधारने को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं की क्वालिटी में सुधार होना चाहिए। यहां पर राशन की दुकानों में गेहू की गुणवत्ता सही नहीं है। गेहूं में कचरा ज्यादा है। राशन डीलरों के पास इलेक्ट्रॉनिक कांटा नहीं है। राशन डीलर का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। यदि कोई राशन लेने के लिए आ रहा है और राशन का स्टॉक नहीं है तो राशन डीलर उपभोक्ता से सही तरीके से बात करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery