Friday, September, 26,2025

'भ्रष्टाचार हटाओ-JKK बचाओ' नारों के साथ कलाकारों ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर: जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में बुधवार को विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि जेकेके में भ्रष्टाचार, अवैध नियुक्तियां, पदोन्नति-क्रमोन्नति घोटाले और डेपुटेशन पर टिके कर्मचारियों की मनमानी चल रही है।

कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें जेकेके का पुराना संविधान लागू करने और गवर्निंग काउंसिल गठित करने की मांग की गई। कलाकारों ने आरोप लगाया कि जो लोग प्रशासनिक अनियमितताओं का विरोध करते हैं, उन्हें टारगेट कर कार्य से दूर रखा जाता है। थिएटर आर्टिस्ट उज्ज्वल प्रकाश मिश्रा और अमित शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने कहा कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा ने कहा कि कलाकारों ने ज्ञापन सौंपा है। विषयों को देखा जा रहा है, जो भी मांगे हैं उनका समाधान करेंगे। क्रमोन्नति और पदोन्नति मामले के लिए हमने कला एवं संस्कृति विभाग को जवाब दे दिया है। कलाकारों की समस्याओं पर काम होगा। भ्रष्टाचार या घोटाले जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery