Friday, March, 06,2026

JJM घोटाले में फरार सुबोध अग्रवाल की तलाश में छापेमारी

जयपुर: जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल सहित अन्य आरोपियों की तलाश में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी जारी है। फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर 960 करोड़ रुपए के टेंडर हासिल करने के आरोप में सुबोध अग्रवाल फरार चल रहे हैं। विदेश जाने की आशंका को देखते हुए एसीबी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कराया है।

एसीबी की टीमें सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश पिछले 16 दिनों से लगातार कर रही हैं। इस ऑपरेशन में डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में एएसपी, डीवाईएसपी, इंस्पेक्टर सहित कुल 40 टीमें लगाई गई हैं। इनकी तलाश राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी की जा रही है।

अब तक जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, विराटनगर, निवाई (टोंक), चंदवाजी (आमेर), गंगापुर सिटी के अलावा नई दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा के फरीदाबाद और सोहना, उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, प्रयागराज, बुलंदशहर, खुरजा तथा मुंबई सहित करीब 21 शहरों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है।

मुख्य ठिकानों में जयपुर के सी-स्कीम, निर्माण नगर, मान्यावास, बजाज नगर विस्तार स्थित आवास, सुंदर नगर का मैन हाउस तथा जयपुर के आसपास सिंवार, बगरू और बिंदायका स्थित फार्म हाउस शामिल हैं। इसके अलावा नई दिल्ली की न्यू मोती बाग
कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी और होटलों, फरीदाबाद सेक्टर-39 के फ्लैट, नोएडा में परिवारजनों व दोस्तों के आवास, सोहना के फार्म हाउस तथा मुंबई के मालाबार हिल और जुहू में रिश्तेदारों के घरों पर भी सघन तलाशी की गई। अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जिनमें आरोपियों के करीबी रिश्तेदार, दोस्त, नौकर, ड्राइवर और आश्रय देने वाले लोग शामिल हैं।

सहयोग करने वालों पर भी शिकंजा

एसीबी ने आरोपियों को सहयोग देने वाले कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इनमें गौरव अग्रवाल (सुबोध अग्रवाल का मौसेरा भाई) को मुंबई से, सौरभ अग्रवाल (मौसेरा भाई) को फरीदाबाद से, समीर अग्रवाल (रोली अग्रवाल का ममेरा भाई) को मेरठ से तथा प्रणव चंद्रा को नोएडा से लाया गया है। दरअसल, जेजेएम घोटाले में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर दो
कंपनियों को टेंडर दिए गए थे। उस समय सुबोध अग्रवाल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और जेजेएम फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन थे।

जेल में बंद इंजीनियर की पत्नी की मौत

जगतपुरा इलाके स्थित वृंदा गार्डन अपार्टमेंट में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने फ्लैट की आठवीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका उर्मिला गौड़, रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर दिलीप कुमार गौड़ उर्फ डी. के. गौड़ की पत्नी थीं। उर्मिला पिछले दिनों पति के जेल जाने के कारण मानसिक तनाव में थीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery