Friday, March, 06,2026

रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जयपुर: जेजेएम घोटाले में रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल के खिलाफ एसीबी ने विदेश जाने की आशंका को देखते हुए लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया है। जांच में सामने आया है कि एसआईटी गठित होने के बाद सुबोध अग्रवाल ने घर आना लगभग बंद कर दिया और दिल्ली में ठिकाने बदल-बदलकर रहने लगे।

एसआईटी ने मंगलवार को 15 स्थानों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड मिलते ही एसआईटी ने आरोपियों से जेजेएम घोटाले से जुड़े दस्तावेज, टेंडर प्रक्रिया और कमीशन बंटवारे के बारे में गहन पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है। एसीबी के डीआईजी रामेश्वर सिंह ने बताया कि एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व वाली SIT टेंडरों में अनियमितताओं, फर्जी दस्तावेजों और घोटाले में शामिल कमीशन के वितरण पर फोकस कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शर्मा की गिरफ्तारी पर आक्रोश

इधर, एसीबी द्वारा वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा की गिरफ्तारी पर राज्य सेवा अधिकारियों में आक्रोश है। राजस्थान लेखा सेवा परिषद ने दावा किया कि जांच में उनकी भूमिका नहीं पाई गई। परिषद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आरटीआई दस्तावेज सार्वजनिक करने और न्याय की मांग की।

दिल्ली व अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी

छापेमारी के दौरान एसीबी को रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपी नहीं मिले थे। एसीबी की टीमें उनकी तलाश में जयपुर, दिल्ली और अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी रखे हुए हैं। सुबोध अग्रवाल पिछले कई दिनों से घर पर नहीं रह रहे थे। वे केवल खाना खाने के लिए आते थे और फिर चले जाते थे। लुकआउट नोटिस जारी होने से अब उनकी अंतरराष्ट्रीय आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

फर्जी प्रमाण-पत्र से लिए 960 करोड़ के टेंडर

गौरतलब है कि मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी (प्रो. महेश मित्तल) और मैसर्स श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी (प्रो. पदमचंद जैन) ने इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र तैयार कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के उच्च अधिकारियों से मिलीभगत की। दोनों फर्मों ने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राजस्थान में विभिन्न टेंडरों में भाग लिया और करीब 960 करोड़ रुपए के टेंडर हासिल किए। इसके अलावा पीएचईडी अधिकारियों ने 50 करोड़ रुपए से अधिक की मेजर परियोजनाओं की निविदाओं में नियमों के विरुद्ध साइट विजिट प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता जोड़कर बोलीदाताओं की पहचान उजागर की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery